निर्भया के दोषी को सुन रहा है कोर्ट... 1 बजे फांसी की पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा फैसला

By रेनू तिवारी | Dec 18, 2019

निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के दोषियों में से एक अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी हो गई है। कोर्ट के सामने दोषी के वकील अपनी दलिल पेश कर रहे हैं। दोषी के वकील की दलील के बाद पीड़ित परिवार अपनी दलील देगा। जस्टिस भानुमति की अध्यक्षता वाली नई बेंच ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई कर रही है। इस मामले पर कोर्ट अपना फैसला एक बजे सुनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: निर्भया की 7वीं बरसी पर स्वाति मालिवाल ने देश के नागरिकों के नाम लिखा खुला खत

दोषी अक्षय के वकील ने कहा था कि यह मामला राजनीति और मीडिया के दबाव से प्रभावित रहा है और दोषी के साथ घोर अन्याय हो चुका है। अक्षय ने दया का अनुरोध करते हुए दलील दी है कि वैसे भी दिल्ली मे बढ़ते प्रदूषण के कारण जीवन छोटा होता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: निर्भया कांड के सात साल...आखिर कितना बदला है हमारा समाज ?

शीर्ष अदालत ने पिछले साल नौ जुलाई को इल मामले के तीन दोषियों मुकेश, पवन और विनय की पुनर्विचार याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि इनमें 2017लके फैसले पर पुनर्विचार का कोई आधार नहीं हैं। 

16 दिसंबर, 2012 के इस सनसनीखेज अपराध के चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है जिनमें से तीन मुजिरमों की पुनर्विचार याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। पीड़िता की मां के वकील ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और कहा कि दोषी की पुनर्विचार याचिका का विरोध कर रहे हैं। पीठ ने कहा कि पीड़िता की मां के वकील की बात भी 17 दिसंबर को उसी वक्त सुनी जायेगी जब दोषी की पुनर्विचार याचिका सुनवाई के लिये आयेगी।

 

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं