कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट, CM फडणवीस ने खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे का इस्तीफा मंजूर किया

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री माणिकराव कोकाटे ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्हें एक दिन पहले ही सभी मंत्री पद से हटा दिया गया था। नासिक की एक अदालत द्वारा 1995 के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आवास आरक्षण धोखाधड़ी मामले में कोकाटे और उनके भाई विजय की गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद कोकाटे को उनके सभी मंत्री पद खो दिए गए। कोकाटे को राज्य के 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण के तहत अपनी आय कम बताकर दो फ्लैट हासिल करने के आरोप में दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra के राज्यपाल ने माणिकराव कोकाटे के पास मौजूद मंत्रालयों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सौंपी

क्या है पूरा मामला

यह मामला 1989 से 1992 के बीच का है। राज्य सरकार ने जरूरतमंदो के लिए आवास योजना शुरू की। जरूरतमंद की परिभाषा थी, जिनकी वार्षिक आय 30 हजार रुपये से अधिक न हो। कोकाटे और उनके भाई विजय ने फ्लैट हासिल करने के लिए आय के संबंध में फर्जी हलफनामा दायर किया। आमदनी 30 हजार रुपये से कम बताई। दोनों को 1994 में नासिक में फ्लैट आवंटित किए गए। यानी उन्होंने EWS फ्लैट की पात्रता को लेकर झूठे दावे पेश किए थे। केस के रिकार्ड के मद्देनजर सत्र न्यायालय ने कोकाटे की सजा को कायम रखा। कोकाटे को IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जाली दस्तावेज बनाना), 468 ( धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (बेईमानी से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल) में सजा सुनाई गई थी। अभियोजन पक्ष ने नासिक कोर्ट में फर्जीवाडे से जुड़े कई दस्तावेज पेश किए। जिन पर गौर करने के बाद निचली अदालत ने कोकाटे को राहत देने से इंकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी