मस्जिद ढहाने के मामले में अदालत ने बाराबंकी के पूर्व एसडीएम को नोटिस जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

लखनऊ। इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी में 17 मई को एक मस्जिद ढहाने के मामले में प्रतिवादियों को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के मंगलवार को निर्देश दिए। अदालत ने बाराबंकी के राम सनेही घाट के तत्कालीन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को भी नोटिस जारी कर जबाव देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की पीठ ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड व हशमत अली तथा अन्य की ओर से दाखिल दो रिट याचिकाओं पर यह आदेश जारी किए। अदालत ने मामले में सुनवाई 15 जून को की थी और अंतरिम राहत के मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर Delhi में शाम 6:02 और Mumbai में 6:35 बजे से शुरू होगा खरीदारी का मुहूर्त

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं, देश में हर क्षेत्र का नेतृत्व कर रहीं महिलाएं

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत