न्यायालय ने सहारनपुर में महिला की अप्राकृतिक मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2025

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला खारिज कर दिया और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को सहारनपुर जिले में एक महिला की अप्राकृतिक मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘क्या इससे भी अधिक भयावह कुछ था? भले ही यह आत्महत्या थी, लेकिन वास्तविक कारण क्या था? क्या मृतक तनु अपने मित्र जियाउल रहमान के साथ जो कुछ हुआ, उससे व्यथित थी?’’ अदालत ने कहा, ‘‘इसके अलावा कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब आज हमारे पास नहीं हैं।’’

पीठ ने यह भी कहा कि केवल स्वतंत्र, गहन और व्यापक जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी। अदालत ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कानून एवं व्यवस्था को महिला की अप्राकृतिक मौत की जांच के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर