कोर्ट ने पार्थ चटर्जी, उनकी सहयोगी की हिरासत के लिए ईडी की याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में सौंपने के लिए ईडी की एक विशेष अदालत से सोमवार को अनुरोध किया। ईडी ने इस बात का जिक्र किया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर ने चटर्जी की जांच के बाद कहा है कि उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय एजेंसी स्कूल भर्ती घोटाले में कथित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। उसने अदालत से मंत्री की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी 13 दिनों के लिए हिरासत में सौंपने का अनुरोध किया। हालांकि, विशेष न्यायाधीश जीबोन कुमार साधु ने अपना आदेश सुरिक्षत रख लिया।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद बढ़ी BrahMos की मांग, 600 Million Dollar पार होगा निर्यात

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार