न्यायालय ने नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर सरकार, एनटीए से मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2024

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 को रद्द करने और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध करने संबंधी याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को केंद्र, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और अन्य से जवाब मांगा।

उच्चतम न्यायालय इन याचिकाओं पर आठ जुलाई को सुनवाई करेगा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 20 छात्रों की ओर से दायर एक याचिकामें एनटीए और अन्य को परीक्षा नए सिरे से आयोजित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

इससे पहले 18 जून को उच्चतम न्यायालय ने नीट-यूजी 2024 परीक्षा से जुड़ी अन्य याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा था कि परीक्षा के आयोजन में किसी की तरफ से यदि ‘0.001 प्रतिशत लापरवाही’ भी हुई हो, तब भी उससे पूरी तरह से निपटा जाना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर पिछले सप्ताह केंद्र एवं एनटीए से जवाब मांगा था।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 29 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

एशियाई खेलों में Neeru Dhanda ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

DJ का शोर बिगाड़ सकता है दिल की धड़कन, स्ट्रोक और Heart Attack का बढ़ा रिस्क

Supreme Court जज बनेंगे Chief Justice DK Upadhyaya, Collegium ने भेजी 3 नामों की लिस्ट