Sharad Pawar Hospitalized | शरद पवार के स्वास्थ्य में सुधार, अगले दो दिनों में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

By रेनू तिवारी | Feb 11, 2026

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार (85) की स्थिति अब स्थिर है। सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें सोमवार को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने राहत भरी खबर देते हुए बताया कि उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा के सदस्य शरद पवार (85) ने सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें सोमवार दोपहर पुणे जिले के बारामती कस्बे स्थित उनके आवास से रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया था।

अस्पताल के चिकित्सक एवं न्यासी डॉ. साइमन ग्रांट ने एक बयान में बताया कि पवार का स्वास्थ्य स्थिर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। उनकी समग्र नैदानिक ​​स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के समय सीने में जो जकड़न थी, उस परेशानी पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति शारीरिक तनाव और थकान के कारण है, खासकर हाल में की गई व्यापक यात्रा एवं लोगों से लगातार मुलाकातों के कारण यह थकान बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: HIGHLIGHT South Africa vs Afghanistan T20 World Cup | डबल सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत, ये रही मैच की बड़ी बातें-

डॉ. ग्रांट ने कहा, “चिकित्सा दल उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होने पर अगले दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की योजना बना रहा है।” पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार मुंह के कैंसर के मरीज रहे हैं। उनके भतीजे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गयी थी। अजित पवार की पत्नी एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ सोमवार शाम शरद पवार का हाल-चाल जानने अस्पताल आयी थीं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह