मनसुख हिरन हत्या मामले में अदालत ने तीन व्यक्तियों को एनआईए की हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास एक संदिग्ध वाहन पाये जाने और मनसुख हिरन हत्या मामले मे तीन व्यक्तियों को 25 जून तक के लिए सोमवार को एनआईए की हिरासत में भेज दिया। अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास 25 फरवरी को पाई गई वाहन में विस्फोट सामग्री रखी हुई थी, जबकि ठाणे के कारोबारी और अपने इस वाहन के चोरी हो जाने का दावा करने वाले हिरन को पांच मार्च को ठाणे के समुद्री तट पर मृत पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के चलते इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, ऑनलाइन दर्शन की होगी व्यवस्था

वे पहले से एनएआई की हिरासत में हैं, जबकि माने को इससे पहले पकड़ा गया था और वह न्यायिक हिरासत में है। वहीं, शर्मा को 17 जून को गिरफ्तार किया गया था जो 28 जून तक एनआईए की हिरासत में है। सोमवार को अदालत ने शर्मा को अपने वकील से रोजाना 20 मिनट तक मुलाकात करने की भी अनुमति दे दी। एनआईए ने मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी