Atul Subhash Case । अतुल की पत्नी निकिता, सास-साले को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By एकता | Dec 15, 2024

इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया बेंगलुरु पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को तीनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। इसके बाद तीनों को बेंगलुरु लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। 

क्या है इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामला?

9 दिसंबर को, अतुल का शव दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में उसके घर पर फंदे से लटका मिला था। आत्महत्या करने से पहले सुभाष ने एक वीडियो और नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर झूठे मामलों में फंसाकर उनका लगातार उत्पीड़न कर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मराठाहल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया तथा निकिता और दो अन्य को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Lock Upp 2 से निकलते ही Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से जुड़े विवाद पर तोड़ी चुप्पी

AI-Based Disaster Management: केरल में बदलेगी आपदा प्रबंधन की तस्वीर, Odisha Model पर बनेगी नई रणनीति

Hormuz Strait जल्द खुलने के आसार, Donald Trump बोले- Iran से समझौता नहीं हुआ तो होगा बड़ा प्रहार

Hezbollah के ठिकानों पर IDF का बड़ा प्रहार, Southern Lebanon में तबाह किया ईरान समर्थित Tunnel Network