दिल्ली दंगा मामले में कोर्ट ने JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुयी सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े एक मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही अदालत ने जेल अधिकारियों को उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। महानगर मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने उन्हें जेल भेज दिया। इससे पहले उन्हें खजूरी खास इलाके में दंगों से संबंधित मामले में पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जेल अधीक्षक को उचित सावधानी बरतते हुए खालिद को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसने पहले खालिद को मामले में तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी