Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 20 सितंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया और 23 लोगों को अगवा करने की उनकी कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना 18 सितंबर की रात को हुई जब आतंकवादियों ने कलात के पास चमन-कराची एन-25 राजमार्ग पर लोगों की शांतिपूर्ण आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश की।

आईएसपीआर ने कहा कि इलाके में बचे हुए किसी भी आतंकवादी को खत्म करने और स्थानीय आबादी तथा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है। आतंकवाद-विरोधी अभियान पूरे संकल्प के साथ जारी रहेगा और सुरक्षा बल देश से विदेश से प्रायोजित और विदेश से समर्थित आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बलूचिस्तान सुरक्षा चुनौतियों और आतंकवाद का सामना कर रहा है जिसके कारण सुरक्षा बलों ने आतंकवाद-विरोधी अभियानों को तेज कर दिया है।

‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ के मासिक आकलन के अनुसार प्रांत में आतंकवादी हमलों की संख्या जुलाई में 83 से बढ़कर अगस्त में 89 हो गई जो सात प्रतिशत की वृद्धि है। आईएसपीआर और सरकारी मीडिया ने हाल के हफ्तों में प्रांत में कई कार्रवाइयों की जानकारी दी है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट