Tehreek-e-Mujahideen का संदिग्ध सदस्य बंगाल के दक्षिण 24 परगना से गिरफ्तार, कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

By एकता | Dec 22, 2024

पश्चिम बंगाल के अलीपुर सीजेएम कोर्ट ने जावेद मुंशी को 31 दिसंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। मुंशी पर आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-मुजाहिदीन' का सदस्य होने का संदेह है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से मुंशी की गिरफ़्तारी की गयी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-मुजाहिदीन संगठन के सदस्य होने के संदेह में जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कैनिंग अस्पताल के पास से पकड़ा। उन्होंने बताया कि जावेद ने दावा किया कि वह निजी कारणों से कैनिंग कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था।

इसे भी पढ़ें: Delhi की हालत देख परेशान हुए उपराज्यपाल, Arvind Kejriwal ने दिया आश्वासन, कहा- कमियों को दूर करेंगे

जावेद घाटी में कथित तौर पर विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है और जम्मू-कश्मीर पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। अधिकारी ने बताया कि तहरीक-ए-मुजाहिदीन को पाकिस्तान से नियंत्रित किया जाता है और घाटी, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संपर्क हैं।

जावेद के परिजनों ने कहा कि वह श्रीनगर का निवासी है, लेकिन उन्हें उसके किसी आतंकी संगठन से संबंध के बारे में जानकारी नहीं है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pegasus Spyware मामले पर अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, Randeep Singh Surjewala ने मोदी सरकार को घेरा

बता दें, यह गिरफ्तारी हाल में आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के आठ संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हुई है, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले ‘चिकन नेक’ को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से दो मुर्शिदाबाद जिले के थे और बंगाल, केरल व असम पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत