Uttarakhand Tourist Places: दिसंबर में देवभूमि उत्तराखंड की ये 4 जगहें, सुकून और खूबसूरती का बेजोड़ संगम

By अनन्या मिश्रा | Dec 19, 2025

भारत में वैसे तो घूमने के लिहाज से एक से बढ़कर एक जगहे हैं। वहीं उत्तराखंड की खूबसूरती का भी कोई जवाब नहीं है। देवभूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड की खूबसूरती दिल खुश कर देती है। इस दिसंबर में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी ट्रेवल लिस्ट में उत्तराखंड को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन जगहों पर जाना आपको स्वर्ग का अनुभव देगा।

इसे भी पढ़ें: New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन 

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा उत्तराखंड की एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां कि बाल मिठाई दुनियाभर में काफी मशहूर है। प्रसिद्ध चितई मंदिर अल्मोड़ा जिले में ही स्थित है। बता दें कि गोलू देवता को लोग न्याय के देवता के नाम से जानते हैं। वहीं इस मंदिर को चिट्ठी वाला मंदिर भी कहा जाता है।

औली

उत्तराखंड में स्थित औली को 'भारत का मिनी स्विटजरलैंड' के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड के चमौली जिले में स्थित औली में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों का आना-जाना होता है। औली की खूबसूरत वादियों में जाने के बाद आपका यहां से जाने का दिल नहीं करेगा। इसलिए उत्तराखंड जाने के दौरान औली को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर रखें।

फूलों की घाटी

गढ़वाल क्षेत्र के चमौली जिले में स्थित फूलों की घाटी का नजारा देखने लायक होता है। यह खूबसूरत घाटी करीब 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में है। फूलों की घाटी में आपको 500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। आपको एक बार इस खूबसूरत जगह की सैर करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

UPI Big Update: अब QR Code Scams को कहें Bye-Bye, Payment करते ही दिखेगा असली नाम

मक्कल शक्ति अयक्कम! क्या बीजेपी को मिटाने आ रहा है नया दल? भाषा नीति पर बगावत के बाद अन्नामलाई रचने जा रहे हैं नया इतिहास;

तीसरे विश्वयुद्ध का काउंटडाउन शुरू? अमेरिका ने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों को बमों से उड़ाया, दहल उठा कुवैत, आसमान से बरसीं मिसाइलें!

Prabhasakshi NewsRoom: युद्धविराम के बीच बढ़ा सैन्य टकराव, Iran ने अपने बर्बाद मिसाइल नेटवर्क को फिर सक्रिय कर दुनिया को किया हैरान