सेबी जुर्माना चूक मामले में अदालत ने एक कंपनी के दो निदेशकों को छह महीने की सजा सुनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

एक विशेष अदालत ने आभूषण फैशन एक्सेसरीज क्षेत्र से जुड़ी फर्म एम बेले इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा लगाए गए एक करोड़ रुपये के जुर्माने को जमा करने में विफल रहने पर छह महीने के कारावास की सजा सुनाई है।

सेबी ने 2014 में कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ सेबी अधिनियम, 1992 के तहत दंडनीय अपराध के लिए मामला दर्ज किया था। नियामक ने रूफिट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर मूल्यों के लेन-देन की जांच करते हुए, एम बेले इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को अधिनियम की धारा 11सी (3) के तहत जांच से संबंधित कुछ जानकारी देने के लिए कहा था।

उक्त प्रावधान के अनुसार, सेबी प्रतिभूति बाजार से जुड़े व्यक्तियों या संस्थाओं को जांच के दौरान उनके समक्ष जानकारी देने के लिए बाध्य कर सकता है। एम बेले इंटरनेशनल पर 30 जून, 2004 के एक न्यायनिर्णयन आदेश के माध्यम से एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था, क्योंकि कंपनी रूफिट इंडस्ट्रीज के शेयर मूल्यों की जांच के दौरान जानकारी देने में विफल रही थी। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया था कि दोषी ठहराए गए निदेशक कंपनी द्वारा जुर्माना अदा न करने के लिए परोक्ष रूप से उत्तरदायी थे।

प्रमुख खबरें

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG 2026 टॉपर, कही यह बड़ी बात

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp