अदालत ने असम पुलिस के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ मामले में कार्यवाही शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को असम पुलिस के खिलाफ उस मामले में कार्यवाही शुरू की जिसमें कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोलीबारी में घायल होने वाले एक आरोपी के परिवार ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया गया था।

असम में विभिन्न मामलों में पुलिस गोलीबारी में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और 39 घायल हुए हैं, जहां कैदियों ने या तो भागने की कोशिश की या हथियार छीने।

गुवाहाटी में एक रेव पार्टी के लिए कथित रूप से कोकीन की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति के परिवार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) की अदालत में मामला दायर किया था जबकि प्रक्रिया के अनुसार सत्र न्यायालय में एक अलग शिकायत भी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के वकील अंशुमान बोरा ने कहा, आरोपी के पिता का बयान आज अदालत ने दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर

पीओके elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी बढ़ाएगी जांच का दायरा