Court ने उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाला धन शोधन मामले में ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की एक विशेष अदालत ने कुछ शैक्षणिक संस्थानों द्वारा कथित तौर पर 75 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि का गबन करने से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों इजहार हुसैन जाफरी, अली अब्बास जाफरी और रवि प्रकाश गुप्ता के खिलाफ धन शोधन निवारण (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

कॉजपा ने Delhi Police पर लगाया नेताओं की हिरासत जानबूझकर लंबी खींचने का आरोप

Manipur के Kamjong में संदिग्ध उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत

सऊदी अरब में दो नागरिकों को फांसी, Bangladesh ने प्रक्रिया की पूर्व सूचना न मिलने पर मांगा जवाब

कर्नाटक में सूखा और गन्ना किसानों का संकट: PM Narendra Modi से मिलेंगे DK Shivakumar