अमेरिका में अब अवैध गर्भपात पर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, विरोध प्रदर्शन जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2022

न्यू ऑर्लीन्स (अमेरिका)।अमेरिका के उच्चतम न्यायालय द्वारा रो बनाम वेड मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद सोमवार को लुइसियाना और यूटा की अदालतों ने गर्भपात पर लगे प्रतिबंधों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी जबकि साउथ कैरोलीना की एक संघीय अदालत ने कहा कि गर्भधारण के छह सप्ताह बाद गर्भपात नहीं कराया जा सकता। उच्चतम न्यायालय द्वारा गर्भपात को मिले संवैधानिक संरक्षण को शुक्रवार को खत्म करने के बाद कई याचिकाएं दायर की गई हैं। एक पक्ष चाहता है कि प्रतिबंध तत्काल लागू हों और दूसरा पक्ष ऐसे कदमों को रोकने या इन्हें लागू करने के लिए और समय की मांग कर रहा है। सोमवार को अदालतों की अधिकांश गतिविधि “ट्रिगर कानूनों” पर केंद्रित थी जिन्हें 13 राज्यों द्वारा अपनाया गया है।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म