रिसर्च में बड़ा खुलासा, कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी है भारत बॉयोटेक की वैक्सीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

हैदराबाद। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार भारत बायोटेक का कोविड-19 टीका कोवैक्सीन (बीबीवी152) कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस (एवाई.1) स्वरूप के खिलाफ प्रभावी है। शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आईसीएमआर के अध्ययन से पता चलता है कि कोवैक्सीन डेल्टा, डेल्टा एवाई.1 और बी.1.617.3 स्वरूप के खिलाफ प्रभावी है।’’ अध्ययन में कहा गया है कि आईजीजी एंटीबॉडी का मूल्यांकन किया गया है। इसमें बीबीवी 152 टीके की पूर्ण खुराक वाले व्यक्तियों में कोविड-19 की आशंका को खत्म कर दिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता