कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी: जयशंकर ने कहा- भारतीयों को यात्रा में आसानी होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

नयी दिल्ली| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भारत बायोटेक के कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन को आपात उपयोग के लिए मंजूरी मिलने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों को यात्रा करने में आसानी होगी और टीके की समता में भी इसका योगदान रहेगा।

जयशंकर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण की वैश्विक मान्यता भी है। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, कोवैक्सीन को आपात उपयोग सूची में मंजूरी प्रदान किए जाने के निर्णय का स्वागत करता हूं। यह भारतीय नागरिकों को यात्रा करने में आसानी और टीका समता में योगदान देगा।

इसे भी पढ़ें: कोविड टीकों में वृद्धि से कम आय वाले देशों को करना पड़ सकता है सिरिंज की कमी का सामना

प्रमुख खबरें

एससी आरक्षण की मांग पर UP के मंत्री Sanjay Nishad ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया

Himachal Pradesh में किसानों की आय 50 हजार रुपये करने का लक्ष्य: CM Sukhvinder Singh Sukhu

Punjab में पराली जलाने के मामले 6516 पहुंचे, दर्ज हुईं 2001 FIR

Gorakhpur में बनेगा राज्य का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी University, CM Yogi रखेंगे नींव