कोरोना काल में भी भारतीय घूम सकते है रूस, लगेगा sputnik का टीका; जानिए ट्रैवल एजेंसी का नया ऑफर

By निधि अविनाश | May 19, 2021

भारत में विदेशी वैक्सीन टूरिज्म की मांग तेजी बढ़ रही है मॉस्को पसंदीदा जगहों में से एक है।टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक,दिल्ली की एक ट्रैवल एजेंसी ने 24 दिनों के पैकेज टूर की पेशकश शुरू कर दी है, जिसकी कीमत 1.3 लाख रुपये है, इसमें पर्यटकों को स्पुतनिक-वी के दो शॉट्स के लिए मॉस्को ले जाया जाएगा और 21 दिनों के बीच दूसरी डोज के बीच पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Sputnik V की दूसरे देशों में आपूर्ति के लिए Dr Reddy's कर रही है RDIF के साथ बात

इस समय रूस उन कुछ देशों में से एक है जो भारतीयों को वैक्सीन अवकाश के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे रहा है। बता दें कि केवल एक नेगेटिव पीसीआर रिपोर्ट के साथ आपको रूस में प्रवेश की अनुमति मिल सकती है और होम क्वांरटाइन होने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। दुबई, जो "वैक्सीन टूरिज्म" शब्द से जुड़े पहले विदेशी जगहों में से एक बना, वर्तमान में भारतीयों के लिए बंद कर दिया गया और इसी तरह कई अन्य देश भी इसमें शामिल हैं। विदेश में टीकाकरण के लिए इस तरह के पहले पैकेज टूर की घोषणा मुंबई की एक ट्रैवल कंपनी ने की थी। जैसे ही फाइजर का टीका अमेरिका में उपलब्ध हुआ, कंपनी ने कहा कि वह 1.7 लाख रुपये की लागत से भारतीयों को चार दिन के अमेरिकी प्रवास के लिए ले जाएगी।

प्रमुख खबरें

India UK Trade Deal | कार, चॉकलेट और बिस्किट सस्ते होंगे, जानिए भारत- यूनाइटेड किंगडम ट्रेड डील आम आदमी की कैसे मदद करेगी

FIFA World Cup | Lionel Messi Vs. Kylian Mbappe | विश्व कप से बाहर होकर भी गोल्डन बूट की दौड़ में टॉप पर बने हैं फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे

FIFA World Cup 2026 | Spain vs France Semifinal | स्पेन ने फ्रांस को किया बेअसर, 2-0 की जीत के साथ विश्व कप फाइनल में पहुँचा

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा