तोक्यो ओलंपिक में कोरोना का कहर, खेल गांव में तीन खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

तोक्यो। खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के एक दिन बाद सोमवार को खेलों से जुड़े तीन नये मामले सामने आये लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। जो तीन नये मामले सामने आये हैं उनमें खेलों से जुड़ा एक व्यक्ति है जो चीबा में रह रहा है। उसके अलावा एक ठेकेदार और एक पत्रकार का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। ठेकेदार सैतामा में रहता है। आयोजन समिति ने कोविड-19 मामलों की अपनी दैनिक सूची में इन तीन नये मामलों का खुलासा किया।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi ने भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने पर दिया जोर, अमेरिकी विधेयक पर भारत सतर्क

PM Modi के 76th Birthday पर CM Vijay का संदेश, बोले- Strong India के लिए कर रहे हैं काम

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Yogi Adityanath, अखिलेश और मायावती ने दी बधाई

तेल-स्मार्टफोन, ज्वेलरी, दवाईयां... Trump के 100% टैरिफ बम से हिल जाएगा भारत का व्यापार सिस्टम? क्या-क्या हो सकता है महंगा