भविष्य में आम सर्दी-जुकाम जैसा बन सकता है कोविड-19 : वैज्ञानिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। यदि बचपन में अधिकतर लोग कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हो जाते हैं तो भविष्य में यह वायरस अपना स्वरूप बदलकर उन कोरोना वारयस जैसा ही हो जाएगा, जिनसे केवल मामूली सर्दी-जुकाम होता है। पत्रिका ‘साइंस’ में मंगलवार को प्रकाशित एक अध्ययन के निष्कर्ष में यह बात कही गई है। इस अध्ययन में आम सर्दी-जुकाम करने वाले चार कोरोना वायरस और सार्स-सीओवी-1 को लेकर अनुसंधान किया गया।

इसे भी पढ़ें: बहन ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत नोट, अपने हाथों से लिखा जीवन का असल खेल

अध्ययन की लेखिका एवं अमेरिका की इमोरी यूनिवर्सिटी की जेनी लाविने ने कहा कि बचपन में हुआ यह संक्रमण आयु बढ़ने पर गंभीर बीमारी से रक्षा करता है। इसमें कहा गया है कि भविष्य में सार्स-सीओवी-2 ऐसा संक्रमण बन सकता है, जिससे बच्चे तीन से पांच वर्ष तक की आयु में ही संक्रमित हो जाएंगे और ऐसा होने पर यह संक्रमण मामूली बन जाएगा। इसमें कहा गया है कि लोग बड़े होने पर भी इससे संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन बचपन में संक्रमित हो जाने के कारण उनमें इसके खिलाफ रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो चुकी होगी। अध्ययन में कहा गया है कि वायरस का यह स्वरूप कितनी तेजी से बदलता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वायरस कितना तेजी से फैलता है और सार्स-सीओवी-2 रोधी टीके किस प्रकार से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करते हैं।

प्रमुख खबरें

वारविकशर ने भारतीय महिला सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के साथ 2026 सत्र के लिए किया करार

भाजपा सांसद भगीरथ चौधरी और लुंबा राम को बागवानी बोर्ड से मिली थी सब्सिडी, सरकार ने दी जानकारी

पंजाब में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए पंजाबियों को बदनाम कर रही: भगवंत मान

राष्ट्रमंडल खेल: मुक्केबाज प्रीति पवार और प्रिया घंघास सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत के लिए पदक पक्के किए