कोविड-19 के मामले बढ़ रहे, लेकिन मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं हैं क्योंकि मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम है। उन्होंने लोगों को जिम्मेदाराना व्यवहार करने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार ने सभी तैयारियां की हैं और अस्पताल में पर्याप्त बिस्तर (बेड) हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 25 हजार से कम मामले सामने आ सकते हैं: जैन

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम है। हमने सभी तैयारियां की हैं और अस्पतालों में बिस्तर की कमी नहीं है।’’ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 28,867 नए मामले सामने आए थे, जबकि 31 और मरीजों की इससे मौत हो गई थी। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 29.21 प्रतिशत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा