दिल्ली में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में उछाल के बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करने और शहर में महामारी की स्थिति को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को उनके साथ बैठक बुलाई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 536 नए मामले सामने आए, जो लगभग ढाई महीने में सबसे अधिक है, जबकि कोविड-19 संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,948 हो गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,702 हो गई, जो एक दिन पहले 2,488 थी।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान