पाकिस्तान में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में आयी गिरावट, टीकाकरण में आई तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंगलवार को कोविड-19 के 3377 नए मामले आए। दैनिक मामलों की यह संख्या पिछले लगभग एक महीने में सबसे कम हैं। इससे पहले पांच अप्रैल को 4,000 से कम मामले आए थे। उस दिन देश में 3953 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को सामने आए नए मामलों से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 837,523 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 161 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी। देश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 18,310 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े