कोविड-19 से भारत में नवाचार का परिवेश बना: किरण मजूमदार-शॉ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

वाशिंगटन। बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ ने अगले हफ्ते बोस्टन में होने वाले भारत-अमेरिका बायो-फार्मा शिखर सम्मेलन से पहले कहा कि कोविड-19 वायरस के कारण पैदा हुए मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के कारण भारत में नवाचार का एक ‘‘परिवेश’’ बन गया है। मजूमदार-शॉ 22 जून को अमेरिका भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वार्षिक आभासी शिखर सम्मेलन के 15वें संस्करण में प्रमुख वक्ता हैं। उन्होंने बताया, ‘‘बायो फार्मा शिखर सम्मेलन का मकसद भारत में नवाचार के परिवेश को बढ़ावा देना है। मुझे लगता है कि कोविड ने वास्तव में ऐसा परिवेश तैयार किया है।’’ उन्होंने कहा कि कोविड की चुनौतियों के चलते वास्तव में नवाचारी टीकों का उत्पादन हुआ है, जैसे कोवैक्सिन, जेनोवा एमआरएनए कार्यक्रम, और कई अन्य कार्यक्रम, जिन्हें भारतीय वैक्सीन विनिर्माताओं ने देश में विकसित किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर