देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 53,476 नए मामले आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 53,476 नए मामले आए जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,17,87,534 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के मामलों में लगातार 15वें दिन वृद्धि हुई है और 3,95,192 लोग अभी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.35 प्रतिशत है। वहीं इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 95.28 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक 153 दिनों में संक्रमण के एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले हैं। 251 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,60,692 पर पहुंच गई है। इससे पहले 23 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54,366 नए मामले दर्ज किए गए थे।

प्रमुख खबरें

डेट पर जाने से पहले घंटों तैयार होने का झंझट छोड़ रहे युवा, Unpolished Look वाला ये नया ट्रेंड क्यों हो रहा वायरल?

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

Narendra Modi ने भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने पर दिया जोर, अमेरिकी विधेयक पर भारत सतर्क

PM Modi के 76th Birthday पर CM Vijay का संदेश, बोले- Strong India के लिए कर रहे हैं काम