वानखेड़े में आईपीएल मैच देखने के लिये कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपनी शीर्ष परिषद के सदस्यों से वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश के लिये कोविड-19 नेगेटिव प्रमाणपत्र दिखाने को कहा है। यह स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें चरण के 10 मैचों की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में पहला मैच शनिवार शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा। एमसीए के सचिव संजय नायक ने अपनी सभी सदस्यों को नोट में लिखा, ‘‘शीर्ष परिषद के प्रिय सदस्यों।

इसे भी पढ़ें: कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए अन्यथा रैलियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है: चुनाव आयोग

इस रिपोर्ट को मैच के प्रत्येक दिन स्टेडियम में प्रवेश करने के समय दिखाना होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये आपसे खुद परीक्षण कराने का आग्रह किया जाता है और मैच के दिन आपको यह नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। ’’ वानखेड़े स्टेडियम में 10 मैदानकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे जिनमें से ज्यादातर बाद में नेगेटिव आ चुके हैं। इसके बाद दो और मैदानकर्मी और एक ‘प्लंबर’ कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य