मददगार बना न्यूजीलैंड! दूसरी लहर से लड़ रहे भारत की मदद के लिए देगा 10 लाख डॉलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2021

मेलबर्न/वेलिंगटन। न्यूजीलैंड कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रहे भारत की मदद के लिए रेड क्रॉस को करीब 7,20,365 अमेरिकी डॉलर की राशि देगा। विदेश मंत्री ननाइया महुता ने बुधवार को यह घोषणा की। मदद की यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 3,60,960 मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 3,293 लोगों की मौत हुई। महुता ने कहा, ‘‘इस मुश्किल वक्त में हम भारत के साथ हैं और जिंदगियों को बचाने के लिए निरंतर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता!

 न्यूजीलैंड हेराल्ड ने महुता के हवाले से लिखा, ‘‘द्वीपीय देश कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संघ को 10 लाख न्यूजीलैंड डॉलर का योगदान करेगा।’’ अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संघ (आईएफआरसी) ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सांद्रक और अन्य जरूरी चिकित्सकीय सामग्री की अपूर्ति में सीधे तौर पर स्थानीय इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ काम कर रहा है। महुता ने कहा, ‘‘हमलोग स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और भारत सरकार की मदद के लिए तैयार हैं। खतरनाक वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों के परिजनों और उनके मित्रों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला