इंदौर प्रशासन ने पिकनिक स्थल जाने पर लगाई रोक, आदेश न मानने पर होगी गिरफ्तारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में हाल के दिनों में इस महामारी के मामलों की तादाद में उछाल से सतर्क प्रशासन ने सप्ताह के सातों दिन लोगों के पिकनिक स्थल जाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह ने शनिवार को इस आशय का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि जिले के सभी पिकनिक स्थल आगामी आदेश तक सप्ताह के सातों दिन बंद रहेंगे और प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन कर वहां तफरीह के लिये पहुंचने वाले लोगों को संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: किल कोरोना अभियान के जरिए संक्रमितों का पता लगा रही शिवराज सरकार, रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की व्यवस्था 

इस बीच, इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 89 नये मामले मिलने के बाद इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 5,176 पर पहुंच गयी है। जिले में अब तक कुल 261 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं, जबकि 3,956 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जिले में कोविड-19 के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में इजाफा देखा गया है, जिसके बाद इस महामारी से संघर्ष के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी