कोरोना महामारी के बीच, सरकार के आपात कोष में 50 लाख देंगे पाक क्रिकेटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

कराची। पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी कोविड 19 महामारी से निपटने के लिये सरकार के आपात कोच में 50 लाख रूपये देंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने बुधवार को कहा कि इन खिलाड़ियों के अलावा सानियर मैनेजर स्तर तक बोर्ड के कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे।

महाप्रबंधक या उससे ऊंचे पदों पद आसीन अधिकारी दो दिन का वेतन देंगे। मनी ने कहा ,‘‘पीसीबी यह पैसा इकट्ठा करके सरकार के कोरोना वायरस कोष में देगा।’’ पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक हजार से अधिक मामले आ चुके हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची स्थित अपना हाई परफार्मेंस सेंटर कोरोना वायरस से निपटने के लिये विशेष अस्पताल बनाने को दे दिया है।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन