राजस्थान में कोविड-19 के 47 नए मामले, अब तक कुल 1,935 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस के 47 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 1,935 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक 47 नये मामले आए, जिनमें जोधपुर से 20, जयपुर से 12, नागौर से 10, हनुमानगढ़ व कोटा से दो-दो तथा अजमेर से एक नया मामला सामने अया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 143 हुई 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

इसे भी देखें : केंद्रीय टीम को लेकर Bengal में बड़ा बवाल, क्या है केंद्र का Lockdown Exit Plan 

प्रमुख खबरें

अमेरिका-इजरायल को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे, मोजतबा खामेनेई ने किया साफ- शांति का समय खत्म, अब सिर्फ इंतकाम होगा!

Census 2027 पर बड़ा ऐलान: नित्यानंद राय बोले- दो चरणों में होगी जनगणना, Online का भी मिलेगा विकल्प

Congress की Kerala List में विरासत की सियासत, पूर्व CM ओमन चांडी के बेटे Chandy Oommen को भी टिकट

UP में 1 April से हर Egg पर लिखनी होगी Expiry Date, योगी सरकार का बड़ा फैसला