चीन के वुहान में फिर से फैला कोरोना वायरस, एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

बीजिंग। चीन के वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से उभर रहा है, जिसके मद्देनजर एक करोड़ 20 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में एक करोड़ 12 लाख 30 हजार नमूनों की जांच की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वुहान में ही 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के छह और बिना लक्षण के 15 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार तक हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोविड-19 के 47 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें स्थानीय स्तर पर सामने आए 31 मामले शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वुहान ने न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के लिए एक करोड़ 12 लाख 30 हजार से अधिक नमूने एकत्र किए।

प्रमुख खबरें

Keralam में UDF की बंपर जीत पर बोलीं Priyanka Gandhi, जनता का भरोसा हमारा मार्गदर्शन करेगा

West Bengal में BJP की बढ़त देख भावुक हुए Kailash Vijayvargiya, कहा- ये खुशी के आंसू हैं

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, US Dollar के मुकाबले Record Low 95.23 के स्तर पर पहुंचा

Cabinet बैठक से पहले CM Yogi ने बांटी मिठाई, BJP की Grand Victory का लखनऊ में Celebration