बढ़ते कोरोना वायरस केस के कारण बांग्लादेश में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

ढाका। बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए बांग्लादेश ने 17 मार्च, 2020 को सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। सभी परीक्षाएं भी रद्द कर दी गयी हैं। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को अधिसूचना में कहा कि सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और कॉलेज स्तर के संस्थान, मदरसे आदि धार्मिक स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Lok Sabha Speaker Om Birla ने दी बधाई

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज