Twitter के Ceo जैक डॉर्सी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किया इतने करोड़ रुपये की मदद का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डॉर्सी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने परोपकारी फंड के जरिए कोरोना वायरस से निपटने संबंधीराहत कार्यों के लिए अपनी निजी संपत्ति से एक अरब डॉलर देने जा रहे हैं।

डॉर्सी ने ट्वीट कर कहा कि वह डिजिटल भुगतान समूह स्क्वायर में अपनी हिस्सेदारी को अपने संगठन स्टार्ट स्माल को हस्तांतरित कर देंगे, जो उनकी कुल संपत्ति का लगभग 28 प्रतिशत होगा। डॉर्सी ने कहा, ‘‘अभी क्यों? इस समय इसकी बहुत जरूरत है और मैं अपने जीवनकाल में इसका प्रभाव देखना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह दूसरों को भी कुछ ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। जीवन बहुत छोटा है, इसलिए अब हम लोगों की मदद करने के लिए, जो कर सकते हैं, वह सबकुछ करें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह