कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद BSF मुख्यालय की दो मंजिलों को किया गया सील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय की दो मंजिलों को एक कर्मचारी के कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद सील कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ का आठ मंजिला मुख्यालय लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यहीं सीआरपीएफ का मुख्यालय भी है जिसे दो कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को सील कर दिया गया था।  

उन्होंने कहा कि स्टाफ के एक सदस्य के संक्रमित मिलने के बाद बीएसएफ मुख्यालय की दो मंजिलों को सील कर दिया गया है। इन मंजिलों को संक्रमण मुक्त करने की कवायद जारी है। अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और ड्यूटी पर अभी बेहद कम कर्मचारी ही हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग