देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 14264 नए मरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर1,09,91,651 हो गई। लगातार चौथे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गएआंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। सुबह आठ बजे तक के आँकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 90 नई मृत्यु होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई। बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है, जिससे देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है।वहीं, मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख के नीचे बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की होगी अहम बैठक, पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित

आँकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,45,634 है, जो कुल मामलों का 1.32 प्रतिशत है। देश में 29 जनवरी को 18,855 नए दैनिक मामले सामने आए थे। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। भारतीय चिकित्सा अनुसांधन परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 20 फरवरी तक देशभर में कुल 21,09,31,530 नमूनों की जांच हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल

Kejriwal की ईमानदार Holi से सियासत गरम, Sandeep Dikshit बोले- त्योहारों को तो बख्श दीजिए

Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट