देश में अब तक करीब 18.44 करोड़ लोगों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

नयी दिल्ली। देश में सोमवार को कोविड-19 टीके की 14,79,592 खुराक लगाई गईं, जिसके साथ ही अब तक टीका लगवाने वालों की संख्या 18.44 करोड़ के पार चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को 18-44 वर्ष आयवुर्ग के 6,63,329 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस वर्ग में 59,32,704 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 17 मई को रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 18,44,22,218 खुराक लगायी गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: तेन्दूपत्ता संग्राहक होंगे संबल योजना में शामिल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

टीकाकरण अभियान के दौरान 45 से 60 साल के 5,76,53,924 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक तथा 92,39,392 लोगों को दूसरी खुराक भी लगायी गयी है। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के 5,46,60,900 लोगों को पहली खुराक और 1,79,10,024 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। टीकाकरण अभियान के 122वें दिन 17 मई को टीके की 14,79,592 खुराक दी गईं।

प्रमुख खबरें

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम

Mirabai Chanu और CWG Medalists का IGI Airport पर भव्य स्वागत: अब Asian Games में तिरंगा लहराने की तैयारी

IndiGo Global Ambitions: ए350 विमानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करेंगे Willie Walsh और राहुल भाटिया