ओडिशा में जिन लोगों के पास पहचापत्र नहीं होगा उन्हें भी लगाया जाएगा कोविड-19 रोधी टीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

भुवनेश्वर। ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,982 नए मामले सामने आए तथा 17 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बीच राज्य सरकार ने ऐसे लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है जिन्हें संक्रमण का जोखिम अधिक है लेकिन जिनके पास कोई पहचापत्र नहीं है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य पीके महापात्र ने कहा कि पहचापत्र के अभाव में ऐसे लोगों को टीके से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे संवेदनशील लोगों को पहचापत्र नहीं होने की स्थिति में टीका लगाने से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 150 बिस्तर वाले अस्पताल को शुरू करने लिए लाइसेंस दिया जा सकता है : आप सरकार

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में संक्रमण के अब तक कुल 5,65,648 मामले सामने आ चुके हैं तथा 2,232 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मामलों में से 6,149 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि 4,833 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के हैं। सर्वाधिक 1,539 नए मामले खुर्दा जिले से हैं। इसके बाद सुदंरगढ़ में 964, कटक में 885, अंगुल में 539 मामले तथा संबलपुर में 454 नए मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

World Cup में Kylian Mbappé का धमाका, Giroud को पछाड़ बने France के Top Scorer

Share Market में Tata Motors पर बिकवाली का दबाव, Investors के अरबों रुपये डूबे

Bihar कैबिनेट का बड़ा फैसला: निवेश को रफ्तार, नियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई उड़ान