कोविड-19 टीकों की पहली खेप दिल्ली पहुंची, हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

नयी दिल्ली। पुणे से कोविड-19 टीकों की पहली खेप के दिल्ली पहुंचने के मद्देनजर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, क्योंकि यहीं से टीके शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाए जाएंगे। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आरंभ करते हुए 16 जनवरी को टीकाकरण मुहिम की शुरुआत से चार दिन पहले ‘स्पाइसजेट’ का विमान टीकों के साथ सुबह करीब 10 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा। वह सुबह करीब आठ बजे पुणे हवाईअड्डे से रवाना हुआ था।

इसे भी पढ़ें: जानिए उच्चतम न्यायालय की चार सदस्यीय समिति में कौन-कौन हैं शामिल

पुलिस ने बताया कि ‘स्टोरेज’ स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस तैनात है और पीसीआर वैन वहां गश्त भी लगाती रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को ‘कोल्ड स्टोरेज’ स्थल, टीकाकरण केन्द्रों से किसी भी तरह का फोन आने पर तुरंत कार्रवाई करने और तत्काल पीसीआर वैन, स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस तथा अन्य एजेंसी को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा ने कहा, ‘‘ ‘राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ के ‘स्टोरेज’ स्थल पर भी हमने कर्मी तैनात किए हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus