Vastu Tips: किचन सिंक के नीचे कभी नहीं रखना चाहिए ये चीजें, वरना घर आ सकती है निगेटिव एनर्जी

By अनन्या मिश्रा | Dec 20, 2025

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का किचन वह जगह है, जो पूरे घर की एनर्जी को केंद्रित रखती है। किचन बेहद पवित्र और पॉजिटिव एनर्जी से भरा माना जाता है। यह सिर्फ खाना बनाने का स्थान नहीं बल्कि घर के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की केंद्र भी माना जाता है। किचन में रखी हर चीज और उसकी दिशा का जीवन में सीधा असर पड़ता है। वहीं कुछ लोग किचन में कुछ स्थानों पर जगह सामान रखते हैं और इसको स्टोरेज की जगह भी बना लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 24 December 2025 | आज का प्रेम राशिफल 24 दिसंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

किचन सिंक के नीचे कूड़ेदान

कई बार किचन को साफ-सुथरा दिखाने के लिए हम कूड़ेदान को सिंक के नीचे रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि सिंक जल तत्व से जुड़ा है और जल में वरुण देव का वास माना जाता है।

अगर आप सिंक के नीचे कूड़ेदान को रखती हैं, तो यह शुभ नहीं होता है। इसको वरुण देव का अपमान समझा जाता है। वहीं सिंक के पास मौजूद नाली से आने वाली गंदी ऊर्जा और कूड़े की नकारात्मकता मिलकर अधिक दोष उत्पन्न करती हैं। इसका असर परिवार के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वहीं घर में अचानक खर्च और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। 

किचन सिंक के नीचे झाड़ू

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का सामान एक झाड़ू है। इसलिए कहा जाता है कि आपको घर की कुछ विशेष जगहों पर झाड़ू रखना चाहिए। वहीं झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां पर किसी अन्य की नजर न पड़े। इस कारण से कई लोग झाड़ू को छिपाकर सिंक के नीचे रखते हैं। महिलाएं ऐसा करती हैं, लेकिन वास्तु के नियमों के मुताबिक ऐसा करना गलत माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सिंक के नीचे झाड़ू को रखना गलत माना जाता है। इसका एक कारण सिंक का स्थान जल तत्व से जुड़ा होना भी है, क्योंकि झाड़ू पृथ्वी तत्व का प्रतीक है और दोनों एक-दूसरे से विपरीत हैं। इस वजह से सिंक के नीचे झाड़ू रखने की मनाही होती है।

किचन सिंक के नीचे जूठे बर्तन

किचन सिंक के नीचे कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका राहु खराब हो सकता है। वहीं वास्तु में जूठे बर्तनों को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया के साथ नकारात्मक ऊर्जा और अपवित्रता पनपती है। ऐसे में जब आप जूठे बर्तन किचन सिंक के नीचे रखते हैं, तो स्थान अधिक दूषित हो जाता है। इस वजह से किचन की पॉजिटिव एनर्जी खत्म होने लगती है। इसलिए जूठे बर्तनों को रात में कभी भी सिंक के नीचे या खुला नहीं छोड़ना चाहिए। प्रयास करें कि बर्तनों को हमेशा साफ करके रखें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह न हो सकें।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu चुनाव में BJP का बड़ा दांव, Annamalai बोले- NDA सरकार Madurai में Metro लाएगी

ईरान तो बहाना, असल निशाना China? US के Hormuz Blockade से महायुद्ध का खतरा बढ़ा

Rajasthan में Bomb Threat से हड़कंप, Assembly और High Court में सघन Search Operation

चुनावी रंग में अंधे नहीं हो सकते, West Bengal Voter List मामले पर Supreme Court की सख्त टिप्पणी