पाकिस्तान में कोरोना के नियमों का हो रहा उल्लघंन, मृत्युदर में 140 प्रतिशत की आई वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में प्रशासन द्वारा कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों के घोर उल्लंघन की वजह से गत हफ्तों के मुकाबले संक्रमण से मृत्युदर में 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पाकिस्तान के योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि यह लोगों के लिए चेतावनी है कि अगर वे ऐसा ही व्यवहार जारी रखेंगे तो जान और जीविकोपार्जन दोने से हाथ धो बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में गत 24 घंटों में कोविड-19 से 19 लोगों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में अब तक महामारी से 6,692 लोगों की जान चुकी हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए गठित राष्ट्रीय कमान और नियंत्रण केंद्र (एनसीओसी) के प्रमुख की भी जिम्मेदारी निभा रहे उमर ने चेतावनी देते हुए कहा कि आधिकरिक दिशानिर्देशों को नजरअंदाज करने की सामूहिक चूक की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

प्रमुख खबरें

दुनिया की आलोचना के बीच PM Netanyahu को भारत में दिखी उम्मीद, बोले- India का Support सबसे मजबूत

MI की Captaincy पर फैंस का बड़ा सर्वे, Rohit Sharma को पछाड़ Jasprit Bumrah बने नंबर वन

Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा: Sharad Pawar अध्यक्ष न बनते तो कभी नहीं शुरू हो पाता IPL

देश में बढ़ी Cash की मांग, छपाई का खर्च घटाने के लिए RBI ला रहा है Plastic Currency