हरियाणा में 3,748 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि, अजय चौटाला को भी हुआ संक्रमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

चंडीगढ़|  हरियाणा में शुक्रवार को 3,748 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी जजपा के प्रमुख अजय चौटाला शामिल हैं। वहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,901 नये मामले आए हैं, जबकि संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत हुई है।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला और दीपेन्द्र सिंह हुडा के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोविड के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य महामारी से जुड़ी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है। राज्य में शुक्रवार को आए नये मामलों में ओमीक्रोन के नौ मामले भी हैं। राज्य में अभी तक ओमीक्रोन के 123 मामले आए हैं जिनमें से 31 का अभी भी इलाज चल रहा है।

पंजाब में, कोविड के 2,901 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,13,976 हो गई है। राज्य में अभी तक महामारी से 16,663 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस