कोविड-19: कर्नाटक में संक्रमण के 40,499, तमिलनाडु में 26,981, तेलंगाना में 3,557 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2022

बेंगलुरु/चेन्नई/हैदराबाद|  कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40,499 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या33,29,199 हो गई। इसके अलावा महामारी से 21 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 38,486 हो गई।

मंगलवार को राज्य में 41,457 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,67,650 है। अब तक कुल 30,23,034 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

वहीं, तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल 30,14,235 सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 37,073 तक पहुंच गई है। विभाग ने कहा कि बीते 24 घंटे में 17,456 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक चुके लोगों की संख्या 1,70,661 हो गई है।

वहीं, तेलंगाना में संक्रमितों की कुल संख्या 7,18,196 तथा मृतकों की तादाद 4,065 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में 1,773 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या6,89,878 हो गई है और उपचाराधीन रोगियों की संख्या 24,253 है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा