पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 727 नए मामले सामने आए, सात और रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 727 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,09,845 हो गई।

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस नेता सायानी घोष गिरफ्तार, अभिषेक बनर्जी की रैली को अनुमति नहीं

बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 775 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 15,82,442 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,020 है। शनिवार से 40,007 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 2,00,09,277 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 1,41,792 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई। कम से कम6,14,43,875 लोगों को एक खुराक दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभाध्यक्ष को पत्र लिखा, बीएसएफ से जुड़े प्रस्ताव पर ब्यौरा मांगा

प्रमुख खबरें

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी