असम में कोविड के 239 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

गुवाहाटी| असम में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी स्थिति में शनिवार को मामूली सुधार देखने को मिला जब राज्य में संक्रमण के 239 नए मामले दर्ज किए गए जो शुक्रवार की संख्या के बराबर हैं।

राज्य में संक्रमण दर घटकर 0.67 प्रतिशत पर आ गई है जो शुक्रवार को 0.68 प्रतिशत थी। कामरूप (मेट्रो) में सर्वाधिक 94 मामले सामने आए जबकि कामरूप (ग्रामीण) में 25 मामले दर्ज किए गए। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.98 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: असम के मुख्यमंत्री ने पुलिस को अगले साल मार्च तक लंबित मामले निपटाने का निर्देश दिया

वहीं, 2032 मरीजों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस के मरीजों की स्वस्थ होने की मौजूदा दर 98.46 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 2,88,97,039 लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है जिनमें से 86,11,086 को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka Assembly का 3 दिवसीय विशेष सत्र 21 सितंबर से, सूखे और Kasturirangan Report पर होगी चर्चा

सिंचाई का पानी न मिलने पर Jurala Project पर बढ़ा तनाव, किसानों ने नहर में छोड़ा पानी

Bihar में Samrat Choudhary ने पेश किया 2037 का विजन, ग्राम संसद को बताया विकास की धुरी

WorkIndia Report: फ्रंटलाइन नौकरियों में महिला आवेदक बढ़कर 43.5% हुईं