बंगाल में कोविड-19 के 701 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

कोलकाता|  पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के 701 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,14,152 हो गई।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 727 नए मामले सामने आए, सात और रोगियों की मौत

उत्तर 24 परगना जिले में चार, कोलकाता और पश्चिम बर्धमान जिले में दो-दो जबकि दक्षिण 24 परगना, हुगली तथा दक्षिण दिनाजपुर में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 717 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 15,86,882 हो गई। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 7,820 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभाध्यक्ष को पत्र लिखा, बीएसएफ से जुड़े प्रस्ताव पर ब्यौरा मांगा

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे के दौरान 37,180 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,02,22,744 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.31 प्रतिशत बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

SFJ और Pannun के इशारे पर सिंघु बॉर्डर पर आपत्तिजनक नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार

Hockey India ने DG आर के श्रीवास्तव को भेजा कारण बताओ नोटिस, छीने अधिकार

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA