पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा संक्रमण के नए मामले आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2021

चंडीगढ़/रायपुर/पणजी| पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस के 50 नए मरीज मिले तथा एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि छत्तीसगढ़ में 46 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई।

पंजाब में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 378 हो गई है जबकि 5,87,220 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के 10 नए मामले मिले जिसके बाद शहर में कुल मामले 65,774 पहुंच गए।

चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 101 है, जबकि 64,595 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। वायरस 1078 संक्रमितों की जान ले चुका है।

वहीं, रायपुर में एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रविवार को कुल मामले 10,07,623 पहुंच गए। पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है लिहाजा मृतक संख्या 13,597 पर स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 9,93,696 मरीजों ने संक्रमण को मात दे दी है तथा 330 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

पणजी में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा में रविवार को कुल मामले 1,80,050 पहुंच गए हैं। संक्रमण के कारण किसी के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है, लिहाजा मृतक संख्या 3519 पर स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की तादाद 1,76,082 है जबकि 449 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools