कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टरों की याद में बेंगलुरु में बनेगा कोविड स्मारक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

बेंगलुरु। कोरोना वायरस जनित महामारी से मुकाबले के दौरान ‘‘शहीद’’ होने वाले डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के सम्मान में बेंगलुरु में अपने तरह का पहला ‘कोविड योद्धा स्मारक’ स्थापित किया जाएगा। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में सुधाकर ने कहा, “हमारे आरोग्य सौध परिसर में, अपनी सेवा देते हुए कोविड से जान गंवाने वाले डॉक्टरों के सम्मान में, हम एक स्मारक का निर्माण करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से संबंध बहाल नहीं करेगा: इमरान खान

सुधाकर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों को कोविड योद्धा कहा था। हम केवल उन सैनिकों को शहीद कहते हैं जो युद्ध में देश के लिए बलिदान देते हैं, लेकिन आज हम उन डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को शहीद कह रहे हैं जिन्होंने कोविड के कारण अपनी जान गंवाई है और हम उनके लिए स्मारक बनवाएंगे।” मंत्री ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में स्मारक के ढांचे का रेखाचित्र तैयार हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Zaporizhzhia में इमारतें क्षतिग्रस्त, Kharkiv में Russian Drone Attack में महिला की मौत

Afghanistan में Pakistan Air Strike, 28 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा

CM Yogi के नेतृत्व में UP में कानून का राज, Meerut में बोले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin

Dupahiya Season 2 Trailer Out | दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर आउट! मोबाइल टावर, अंधविश्वास और निरहुआ की एंट्री से मचेगी अफरा-तफरी