Covid mock drill: एनएलजेपी अस्पताल में ड्रिल के दौरान मौजूद रहेंगे सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया यहां कोविड से निपटने संबंधी तैयारियों का आकलन करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ किए जाने के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में मौजूद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच केंद्र ने सोमवार को इस संबंध में परामर्श जारी किया था। राष्ट्रीय राजधानी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल जैसे दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों और निजी केंद्रों में आज यह ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित होगी।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत